
दोस्तों कंप्यूटर का हम सबके जीवन में क्या महत्व है ये तो हम सभी अच्छे से जानते हैं. बचपन में हमने कंप्यूटर की पढ़ाई के दौरान कंप्यूटर वह उससे जुड़े सभी यंत्रों के बारे में भी जानकारी हासिल की होगी. वहीं हम सबने यह भी ज़रूर सुना होगा कि CPU कंप्यूटर का दिमाग़ होता है. ऐसे में CPU से तो हम सब वाक़िफ़ हैं लेकिन बहूत ही कम लोग जानते होंगे कि CPU की फुल फॉर्म क्या है. क्योंकि कंप्यूटर आज के दौर में एक टूल नहीं बल्कि हम सब की आवश्यकता है. ऐसे में हमें कम्प्यूटर से जुड़ी बेसिक जानकारी तो आनी ही चाहिए. अगर आप भी इंटरनेट पर अपने सवाल का जवाब ढूंढने आए हैं. तो HAPPY TO ADVISE आपके सभी सवालों का जवाब आज विस्तार से देने जा रहा है. इस लेख में हम आपको बताएंगे CPU FULL FORM IN HINDI. इस लेख को अंत तक पढ़ना बिलकुल न भूलें.
यह भी पढ़ें – MS WORD क्या है
इस लेख में शामिल
|
सीपीयू क्या होता है | What Is CPU
दोस्तो जिन लोगों ने हाल ही ने पढ़ाई की है वे तो ज़रूर जानते होंगे कि सीपीयू क्या होता है. लेकिन कई लोगों ने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान कम्प्यूटर विषय नहीं पढ़ा होगा. दरअसल असल कंप्यूटर तो सीपीयू ही होता है. सीपीयू में जो भी गतिविधियां होती हैं वही हमें मॉनिटर में नजर आती है. इसी वजह से सीपीयू को कम्प्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है. आपने ये भी सुना होगा कि कम्प्यूटर मुख्य तौर पर दो तरीके की चीज़ों पर निर्भर होता है. एक होता है हार्डवेयर और एक सॉफ्टवेयर. सीपीयू हार्डवेयर पार्ट होता है. वहीं सीपीयू ही पूरे कम्प्यूटर का संचालन करता है.
यह भी पढ़ें – Christmas And New Year Trip Destinations
सीपीयू क्या काम करता है | Work Of CPU
इस लेख में अपने ऊपर चर्चा की है कि CPU क्या होता है और वे कंप्यूटर के लिए कितना महत्वपूर्ण है. अगर सीधे तौर पर बात की जाए तो बिना CPU के कंप्यूटर का संचालन ही संभव नहीं है. CPU मैं ज़रा सी भी ख़राबी सीधे सीधे कंप्यूटर के संचालन को प्रभावित कर देती है और कंप्यूटर किसी भी काम कार नहीं रह जाता. अगर टेक्निकल भाषा में समझे तो सीपीयू के सभी कार्य Binary Numbers की मदद से होते हैं. CPU का कार्य सीधे सीधे तौर पर संचालक द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर होते हैं. कंप्यूटर चलाने वाला CPU को जो भी इनपुट देता है उसके आधार पर ही CPU अपना आउटपुट देता है जिसे हम मॉनिटर व स्पीकर पर देख पाते हैं. अगर आसान भाषा में समझे सात सीटों की मदद से ही हम गेमिंग वीडियो एडिटिंग इंटरनेट सर्फिंग जैसे तमाम कार्य कर पाते हैं.
यह भी पढ़ें – IVF की फुल फॉर्म
सीपीयू की फुल फॉर्म | CPU Full Form In Hindi
दोस्तों अब तक आप आसानी से समझ चुके होंगे की CPU कंप्यूटर के लिए कितना महत्वपूर्ण है. साथ ही साथ आपको सीपीयू के बारे में आवश्यक जानकारी भी मिल गई होगी. अब हम आपको बताने जा रहे हैं CPU Full Form In Hindi. CPU की फ़ुल फ़ॉर्म होती है Central Processing Unit वहीं हिंदी में इसका अर्थ होता है “केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई”. सी पी यू में ही कंप्यूटर का सभी डाटा स्टोर होता है. इस स्टोर किए गए डाटा व इनपुट को प्रोसेस कर आउटपुट देना ही सीपीयू का काम है.
यह भी पढ़ें – RIP क्या होता है
सीपीयू के महत्वपूर्ण पार्ट्स | Important Parts Of CPU
दोस्तों जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि CPU एक यूनिट होता है. यह यूनिट कई पार्ट्स से मिलकर बना होता है. आपने सुना होगा कि CPU को कंप्यूटर का दिमाग़ कहा जाता है. जैसे हमारा दिमाग़ कई महत्वपूर्ण पार्ट्स में बँटा होता है वैसे ही CPU के भी कई सारे पार्ट होते हैं. इन सब पार्ट्स की मदद से ही यह पूरा यूनिट कार्य करता है और रोज़मर्रा में बड़े ही मुश्किल कामों को झट से आसान बना देता है. सीपीयू के महत्वपूर्ण पार्ट्स निम्नलिखित हैं.
- मदरबोर्ड
- हार्ड ड्राईव
- ग्राफिक कार्ड
- हीट सिंक ( Fan )
- नेटवर्क कार्ड ( NIC )
- रोम ( रेड ऑनली मेमोरी )
- रेम ( रैंडम एक्सेस मेमोरी )
- पावर सप्लाई यूनिट ( PSU )
यह कंप्यूटर के सबसे महत्वपूर्ण पार्ट्स हैं इनमें से एक भी पार्ट में आयी ख़राबी सीधे सीधे कम्प्यूटर के संचालन को प्रभावित कर देती है. इसके साथ ही साथ ऊपर दिए गए सभी पार्ट्स हार्डवेयर का अंग है.
यह भी पढ़ें – एनआरआई क्या होता है
संबंधित सवाल | FAQs
प्रश्न.सीपीयू क्या होता है?
उत्तर: सीपीयू कम्प्यूटर के संचालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण डिवाइस होता है. सीपीयू द्वारा दिए गए आउटपुट ही हम मॉनिटर पर देख पाते हैं.
प्रश्न. सीपीयू का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर: CPU का फुल फॉर्म Central Processing Unit होता है. जिसे हिन्दू में केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई कहते हैं.
प्रश्न.पहले सीपीयू का आविष्कार कब हुआ था?
उत्तर: दुनिया में सबसे पहले सीपीयू का आविष्कार भौतिक विज्ञानी फेडेरिको फागिन ने सन 1971 में किया था.
प्रश्न. सीपीयू को कम्प्यूटर का दिमाग क्यों कहते हैं?
उत्तर: कम्प्यूटर को सीपीयू का दिमाग इसलिए कहते हैं क्योंकि सीपीयू के बिना कम्प्यूटर का संचालन सम्भव नहीं होता.