जावा का फुल फॉर्म – जानिए इससे जुड़ी तमाम जानकारियां | Java Full Form In Hindi

What Is Java

दोस्तों आज कल के हाईटेक दौर में हमारे जीवन में रोज़मर्रा के तमाम काम ऐसे होते हैं जो किसी न किसी तरह कंप्यूटर या फिर हमारे फ़ोन पर निर्भर करते हैं. इन कामों के लिए रोज़ाना हम दर्जनों सॉफ्टवेर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बहुत ही कम लोग होते हैं जो ये जानते हैं कि सॉफ़्टवेयर का निर्माण कैसे होता है. अधिकांश सॉफ़्टवेयर को बनाने के लिए Java काफ़ी आवश्यक होती है. ऐसे में आपने अपने किसी न किसी सॉफ़्टवेयर इंजीनियर दोस्त के मुँह से जावा का नाम ज़रूर सुना होगा. ऐसे में आपके मन में एक सवाल तो ज़रूर आया होगा कि जावा का फुल फॉर्म क्या है (Java Full Form In Hindi). आज HAPPY TO ADVISE के इस लेख में हम आपको java से जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं. इस लेख को अंत तक पढ़ना न भूलें.

यह भी पढ़ें – MS WORD क्या है

इस लेख में शामिल

  1. जावा क्या है
  2. जावा का इतिहास
  3. जावा का फुल फॉर्म
  4. जावा किस काम आता है
  5. संबंधित सवाल

जावा क्या है | What Is Java

आइए दोस्तों जावा की फ़ुल फ़ॉर्म जानने से पहले हम एक बार जान लेते हैं कि जावा क्या है. अगर तकनीकी भाषा की बात की जाए तो जवाब एक क्लास आधारित ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग भाषा है. अगर सीधे तौर पर समझा जाए तो यह एक तरह की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है. इसे कोई भी सॉफ़्टवेयर बनाते समय इस्तेमाल किया जाता है. अगर आम बोलचाल की भाषा में कहा जाए तो यह सॉफ़्टवेयर की भाषा है. यह सॉफ़्टवेयर व एप्लीकेशन डेवलपमेंट की प्रक्रिया को आसान और अधिक यूज़र फ्रेंडली बनाता है.

यह भी पढ़ें – Christmas And New Year Trip Destinations

जावा का इतिहास | History Of Java

इस लेख में हमने ऊपर पढ़ा की जावा क्या है और यह किस काम आता है. अब हम जानेंगे की जगह इतिहास क्या है. दोस्तों जावा का आविष्कार सन 1995 में James Gosling और उनके कुछ साथियों ने मिलकर किया था. जावा का सबसे पहला नाम Oak था. दोस्तों सबसे मज़ेदार बात ये है कि सॉफ़्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपमेंट वह इंटरनेट के तमाम कार्यों के लिए इतनी महत्वपूर्ण भाषा का आविष्कार कॉफी पीने के दौरान किया गया था. शुरुआती दौर में इसका उद्देश्य केवल सॉफ़्टवेयर एंड एप्लीकेशन डेवलपमेंट था. लेकिन पूरी दुनिया में आयी इंटरनेट क्रांति के चलते बढ़ते इंटरनेट का प्रयोग को देखते हुए इसे सभी प्रकार के इंटरनेट सम्बंधी कार्यों के लिए बना दिया गया.

यह भी पढ़ें – IVF की फुल फॉर्म

जावा का फुल फॉर्म | Java Full Form In Hindi

दोस्तों जावा के बारे में इतनी सारी जानकारी हासिल करने के बाद भी आपके मन में एक सवाल ज़रूर होगा कि जावा का फुल फॉर्म क्या है. तो हम आपको Java Full Form बताने जा रहे हैं.  दोस्तों जावा का फ़ुल फ़ॉर्म Just another virtual accelerator होता है. जावा के बिना बहुत सारे एप्लिकेशन वह अन्य ऑनलाइन वेबसाइट के कई ऐसे फंक्शन किसी काम के नहीं रह जाते. दोस्तों जवाई कैसी भाषा है जिसे केवल कंप्यूटर ही समझ सकता है और इस भाषा का इस्तेमाल एप्लीकेशन प्रोग्राम और सॉफ़्टवेयर को रन कराने के लिए किया जाता है. जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि जावा को बढ़ते इंटरनेट प्रयोग को देखते हुए अपडेट भी किया जाता है. ऐसे में जावा के तमाम वर्जन भी है. इससे जुड़ी सूची निम्नलिखित है.

रिलीज की तारीख वर्जन
1995 Jdk Beta
23 January1996 Jdk 1.0
19 February 1997 Jdk 1.1
8 December 1998 J2SE 1.2
8 may 2000 J2SE  1.3
6 February 2002 J2SE  1.4
30 September 2004 J2SE  5.0
11 December 2006 Java SE 6
7 July 2011   Java SE 7
18 March 2014  Java SE 8
9 August 2017    Java SE 9
20 March 2018  Java SE 10
25 September 2018 Java SE 11
19 March 2019   Java SE 12
17 September 2019 Java SE 13

यह भी पढ़ें – एनआरआई क्या होता है                      

जावा के उपयोग | Uses OF Java

दोस्तो जैसा कि इस लेख में हमने ऊपर विस्तार से चर्चा की है कि जावा एक  प्रोग्रामिंग भाषा है. और इस भाषा को डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है. शुरुआती दौर में तो यह केवल सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट के लिए ही काम आती थी. लेकिन अब यह सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट के साथ ही साथ अन्य कामों में भी आती है. सबसे पहले बात करते हैं सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट की इस भाषा के ज़रिए सॉफ़्टवेयर अलग अलग कंप्यूटर पर किसी भी नेटवर्क से चल जाता है. सॉफ़्टवेयर के साथ ही साथ जावा को मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. आज अपने स्मार्टफ़ोन में हम जितनी भी एप्लीकेशन इस्तेमाल करते हैं उसमें से अधिकांश जावा की मदद से डवलप की जाती हैं. जावा में एंड्रॉयड API भी शामिल है. जैसे जैसे दुनिया में इंटरनेट का उपयोग बढ़ता गया वैसे वैसे ही जावा को इंटरनेट के लिहाज़ से भी अपडेट किया गया. आज के समय में ज़्यादा की मदद से वेबसाइट डेवलपमेंट भी किया जाता है. Java Server Pages और Java Servlets की मदद से वेब एप्लीकेशन डेवलप किए जाते हैं. इसके साथ ही साथ जावा का प्रयोग वेब सर्वर, API डेवलपमेंट और वेब सर्विसेस को डेवलप करने के लिए भी किया जाता है.

यह भी पढ़ें – ITI क्या है

संबंधित सवाल | FAQs

प्रश्न.जावा क्या होता है?

उत्तर. अगर सीधे तौर पर समझा जाए तो यह एक तरह की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है. इसे कोई भी सॉफ़्टवेयर बनाते समय इस्तेमाल किया जाता है.

प्रश्न.जावा का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर. दोस्तों जावा का आविष्कार James Gosling और उनके कुछ साथियों ने मिलकर किया था.

प्रश्न.जावा का आविष्कार कब हुआ था?

उत्तर. दोस्तों जावा का आविष्कार सन 1995 में हुआ था.

प्रश्न.क्या जावा को सीखना कठिन है?

उत्तर. जी नहीं, इसे सीखना काफी आसान है. आप इंटरनेट के जरिए भी आसानी से इस भाषा को सीख सकते हैं. 

Author: Arora

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *